संदेश

Featured post

खुदनेश्वर धाम मोरवा, एक ऐसा मंदिर जिसमें मजार भी है।

चित्र
खुदनेश्वर धाम/स्थान मोरवा Khudneshwar Dham/Sthan Morwa सावन का महीना जब भी आता है तो हर तरफ बाबा भोलेनाथ की भक्ति में भक्त झूमने लगते हैं। चारो तरफ बोलबम की गूंजे सुनाई देने लगती है। सभी भक्तों बाबा भोलेनाथ के मंदिर में कांवर लेकर जाते है और बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करते है।  आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे है जहां शिवलिंग के साथ साथ मजार की भी पूजा अर्चना की जाती है।  यह मंदिर "खुदनेश्वर धाम मोरवा" के नाम से जाना जाता है। "खुदनेश्वर धाम मोरवा" बिहार के समस्तीपुर जिले में मुसरीघरारी और ताजपुर के बीच गंगापुर चौक के पास मोरवा नामक जगह पर स्थित है।  बाबा खुदनेश्वर धाम मंदिर में सावन के महीने में भक्तो की काफी भीड़ होती है। बहुत सारे भक्तों नजदीकी गंगा नदी से जल लेकर पैदल बाबा खुदनेश्वर धाम के मंदिर पहुंचते है और सुबह सुबह सूर्योदय से पहले बाबा भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित करते है। सावन खत्म होने के बाद भी यहां प्रत्येक रविवार को लोगो की भीड़ बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए लगी होती हैं। ऐसा माना जाता है की जो भी सच्चे मन से बाबा भोलेनाथ को जल अर्पित करते है,...